Python में जब error ocurred होता है तब वहा पर कोई ना कोई exeception raise होता है |
Exceptions ये error का ही एक प्रकार है | Python में कुछ built-in Exceptions होते है | एक execeptions के जरिये Python के errors को handle किया जाता है |
Source Code :
निचे कुछ महत्वपूर्ण Exceptions दिए गए है |
Exceptions ये error का ही एक प्रकार है | Python में कुछ built-in Exceptions होते है | एक execeptions के जरिये Python के errors को handle किया जाता है |
Normal Example for Exception
Example पर 'a' ये variable defined नहीं किया गया है | इसीलिए 'NameError' ये exception raise हुआ है |Source Code :
Output :print(a)
print(a) NameError: name 'a' is not defined
निचे कुछ महत्वपूर्ण Exceptions दिए गए है |
Important Exceptions in Python
| Exceptions | Description |
|---|---|
| ArithmeticError | math या numeric calculations के सम्बंधित error का ये base class होता है | |
| AssertionError | assert statment जब नाकाम होता है तब ये exception raise होता है | |
| AttributeError | अगर attribute reference या assignment fail होता है तो ये exception raise होता है | |
| EOFError | जब 'input()' ये built-in function बिना data read किये जब end-of-file(EOF) इस condition पर पहुंचता है तब ये exception raise होता है | |
| EnvironmentError | जब Python Environment के बाहर से कुछ पाया जाता है तो ये उन सभी exceptions का base class होता है | |
| Exception | सभी exceptions का ये base class होता है | |
| FloatingPointError | floating-point calculation जब नाकाम होता तो ये exception raise होता है | |
| GeneratorExit | जब generator का close() method call किया जाता है तब ये exception raise होता है | |
| IOError | जब input or output operations नाकाम होते है तब ये exception raise होता है | |
| ImportError | जब import किया हुआ module नहीं मिलता तब ये exception raise होता है | |
| IndentationError | जब indentation गलत होता है तो तब ये exception raise होता है | ये SyntaxError का subclass होता है | |
| IndexError | जब index out of range दिया जाता है तब ये exception raise होता है | |
| KeyError | dictionary में जब key found नहीं होती है तब ये exception raise होता है | |
| KeyboardInterrupt | जब program execution के वक्त कुछ बाधा आती है तब ये exception raise होता है | ख़ास करके जब execution के वक्त Ctrl+c को दबाया जाता है | |
| LookupError | ये सभी lookup errors का base class होता है | |
| MemoryError | जब operation out of memory हो जाता है तब ये exception raise होता है | |
| NameError | जब local या global scope पर variable found नहीं होता है तब ये exception raise होता है | |
| NotImplementedError | ये exception abstract methods द्वारा raise होता है | |
| OSError | ये operating-system से सम्बंधित exception होता है | |
| OverflowError | जब numeric calculations हद से ज्यादा बड़े होते है तब ये exception raise होता है | |
| RuntimeError | जब error किसी भी category में नहीं होता है तो ये exception raise होता है | |
| StandardError | StopIteration और Systemexit के सिवाय ये सभी exceptions का base class होता है | |
| StopIteration | जब next() function के iterator किसी भी object का वर्णन नहीं करता है तब ये exception raise होता है | |
| SyntaxError | जब Python के syntax में error होता है तब ये exception raise होता है | |
| SystemError | जब interpreter द्वारा internal problem found होता है तब ये exception raise होता है | |
| SystemExit | जब sys.exit() द्वारा interpreter को बंद किया जाता है तब ये exception raise होता है | |
| TabError | जब indentation पर अतिरिक्त tabs और spaces दिए जाते है तब ये exception raise होता है | |
| TypeError | जब जरुरत के हिसाब से invalid data type की value दी जाती है तब ये exception raise होता है | |
| UnboundLocalError | अगर function के local varaible या method को access किया जाता है और उनकी value वहापर assign नहीं होती है तो ये exception raise होता है | |
| UnicodeEncodeError | encoding के वक्त जब unicode से सम्बंधित error आता है तब ये exception raise होता है | |
| UnicodeError | unicode से सम्बंधित जब encoding या decoding error आता है तब ये exception raise होता है | |
| UnicodeTranslateError | translating के वक्त जब unicode से सम्बंधित error आता है तब ये exception raise होता है | |
| ValueError | जब in-built function पर valid data type देना जरुरी होता है लेकिन वहा पर valid data type की value नहीं दी जाती है तो ये exception raise होता है | |
| ZeroDivisonError | जब division का दूसरा operand '0' होता है तब ये exception raise होता है | |







No comments: