Method Overriding में एक program पर same name के methods होते है | इन
methods की signature एक जैसी ही होती है | लेकिन ये अलग-अलग class में
स्थित होते है |
For eg. अगर parent class का method और उसके sub-class का method का नाम और signature एक जैसा हो तो उसे Method Overriding कहते है | Method Overriding ये RunTime Polymorphism का एक अच्छा उदाहरण है |
Source Code :
For eg. अगर parent class का method और उसके sub-class का method का नाम और signature एक जैसा हो तो उसे Method Overriding कहते है | Method Overriding ये RunTime Polymorphism का एक अच्छा उदाहरण है |
Example for Method Overriding
Program में देखे तो दो class लिए हुए है | एक class A जो Parent class है और दूसरा class B जो उसका sub-class है और दोनों class में same name के और same signature के methods लिए हुए है | class B की method; class A की method को override कर रही है |Source Code :
class A
{
void disp(){
System.out.println("class A");
}
}
class B extends A{
void disp(){
System.out.println("class B");
}
public static void main(String args[]){
B b = new B();
b.disp();
}
}
Output :
class B
Overloading और Overriding में फर्क
| Method Overloading | Method Overriding |
|---|---|
| ये Compile-Time Polymorphism का एक अच्छा उदाहरण है | | ये Run-Time Polymorphism का एक अच्छा उदाहरण है | |
| Overloading में parameter की संख्या और type अलग-अलग होते है | | Overriding में methods के नाम और signature एक जैसे होते है | |
| Overloading एक ही class पर होता है | | Overriding अलग-अलग class पर होता है | |
| Overloading में return-type अलग-अलग हो सकता है | | Overriding में return-type; same होता है | |
| Overloading में static method और non-static method दोनों होता है | | Overriding में non-static methods होते है | |







No comments: