Introduction for Java Input and Output
हर Programming Language में Input और Output का System होता है |Input और output के लिए stream का इस्तेमाल किया जाता है |अलग-अलग input और output के लिए java में एक package में ये input और output के classes define किये गए है और वो package है java.io |
जब C और C++ में किसी function का इस्तेमाल किया जाता था, तब उस header file को program में include करना पड़ता था | Java में अगर कुछ input और output के classes को इस्तेमाल करना हो तो java के java.io इस package को import करना पड़ता है |
कुछ Basic I/O Streams
Basic I/O Console Streams तीन प्रकार के है |- System.out : ये एक Output Stream है | इससे data को output करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
- System.in : ये एक input Stream है | इससे data को input करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
- System.err : ये एक error Stream है | ये System.out के तरह ही होता है | ये सिर्फ error को output करने के लिए इस्तेमाल होता है |
Example for System.out and System.err
Source Code :public class Sample{
public static void main(String[] args) {
System.out.println("Hello World");
System.err.println("Error");
}
}
Note : Picture दिखाने का यही मतलब है कि System.err का data console पर Error की जगह पर print हुआ है |Output:
Example for System.in
Source Code :import java.io.IOException;
public class Sample{
public static void main(String[] args) {
int i;
System.out.println("Enter any value:");
try {
i = System.in.read();
System.out.println("You entered ");
System.out.println((char)i);
}
catch (IOException e){
System.out.println("reading error");
}
}
}
Output:
Enter any value: g You entered g
Stream क्या होता है ?
Stream ये bytes का sequence होता है |Input और Output के लिए दो महत्वपूर्ण streams होते है |
- InputStream : ये एक java.io package के लिए super class है | इसमें और भी कई इसके sub-classes है | जिनका इस्तेमाल Input के लिए जाता है |
- OutputStream : ये भी एक java.io package के लिए super class है | इसमें और भी कई इसके sub-classes है | जिनका इस्तेमाल Output के लिए जाता है |
1. InputStream
- abstract int read()
- int available
- void close()
- int read(byte[] b)
- int read(byte[] b, int off, int len)
2. OutputStream
- void close()
- void flush()
- void write(byte[] b)
- void write(byte[] b, int off, int len)ऊपर दिए हुए methods का स्पष्टीकरण File Handling में दिया हुआ है |







No comments: